Jailer 2 X Review: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। साल 2023 में आई फिल्म 'जेलर' की सफलता के बाद रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। दर्शकों ने रजनीकांत के दमदार अंदाज, एक्शन सीन, बैकग्राउंड म्यूजिक और कैमियो की तारीफ की है। इतना ही नहीं फैन्स ने रजनीकांत की 'जेलर 2' को देखने के बाद एक्स अकाउंट पर अपने रिव्यू शेयर करने शुरू कर दिए हैं। तो चलिए देखते हैं रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 box office Collection Day 1: पहले दिन इतिहास रचेगी Rajinikanth की फिल्म, टूटेंगे कई रिकॉर्ड)
रजनीकांत की फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स (Pic Credit: Instagram)
फैन्स ने 'जेलर 2' को बताया ब्लॉकबस्टर
रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' को देखने के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कुछ लोगों को फिल्म की धीमी रफ्तार और क्लाइमैक्स पसंद नहीं आया। वहीं दूसरी ओर कईयों ने इसे मेगा ब्लॉकबस्टर बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'जेलर 2 का पहला हाफ जबरदस्त है! डार्क ह्यूमर बहुत बढ़िया काम कर रहा है। योगी बाबू की कॉमेडी एकदम शानदार है। रजनीकांत अपने पूरे स्वैग में हैं। अनिरुद्ध का बैकग्राउंड म्यूजिक भी बहुत जबरदस्त है। इंटरवल और उसकी पूरी सेटिंग एकदम परफेक्ट है। एक भी सीन बोरिंग नहीं लगा। स्क्रीनप्ले मजेदार है। अब दूसरे हाफ का बेसब्री से इंतजार है!' वहीं दूसरे ने 'जेलर 2' को लेकर कहा, 'यह एक मेगा ब्लॉकबस्टर है।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan ने पिता Salim Khan के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, 91 की उम्र में भी फिटनेस के कायल हुए फैंस)
नेल्सन दिलीपकुमार ने रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का निर्देशन किया है। रजनीकांत की 'जेलर 2' में मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का भी दमदार कैमियो है। इसके अलावा 'जेलर 2' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह फिल्म पहले दिन 125 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर सकती है।
