Jailer 2: खत्म हुई रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग, मेकर्स ने शेयर की पार्टी INSIDE फोटोज

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 21, 2026, 04:05 PM IST

Jailer 2 Shooting Update: रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर 2 की शूटिंग से जुड़ी अभी हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने अभी अपने एक्स हैंडल से फिल्म की...

Jailer 2 Shooting Update: साउथ के जाने-माने स्टार रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जेलर 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म जेलर 2 को लेकर एक खबर सामने आई थी कि मूवी का एक हिस्सा लीक हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ हलचल मच गई थी। इन सब के बीच अब फिल्म जेलर 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म जेलर 2 से जुड़ी नई तस्वीरें सामने आई हैं। (ये भी पढ़ें:Jailer 2: रजनीकांत संग 2-2 हाथ करने को तैयार शाहरुख खान)

Jailer 2 Shooting Update

खत्म हुई 'जेलर 2' की शूटिंग (Image Source: Sun Picture)

खत्म हुई फिल्म की शूटिंग

रजनीकांत एक बार फिर फिल्म जेलर 2 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म जेलर 2 की शूटिंग से जुड़ा एक अपडेट है। फिल्म जेलर के मेकर्स ने अभी हाल ही में नई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। मेकर्स ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लोगों को फिल्म की शूटिंग खत्म होने के जानकारी दी। इन वायरल हो रही तस्वीरों में रजनीकांत फिल्म की टीम के साथ केक कट करते नजर आ रहे हैं। रजनीकांत का ये अंदाज देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। इन तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर करते नजर आए। (ये भी पढ़ें:JAILER 2 Teaser: सुनामी बनकर लैटे रजनीकांत, देखें वीडियो)

कब रिलीज होगी 'जेलर 2'

एक्टर रजनीकांत की फिल्म इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म जेलर 2 को आप 12 जून से बड़े पर्दे पर देख सकते हैं। फिल्म जेलर 2 का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है।

End of Feed