Raj Nidimoru संग अपने रिश्ते को Samantha Ruth Prabhu ने गलती से किया कन्फर्म !! फोटो शेयर कर लिखा, 'नई शुरुआत...'

Samantha Ruth Prabhu and Raj Nidimoru Dating Rumours: साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर कर फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन फोटोज में से एक में सामंथा को डायरेक्टर राज निदिमोरू संग भी देखा जा सकता है।

Samantha Ruth Prabhu and Raj Nidimoru Dating Rumours: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा सामंथा बतौर निर्माता फिल्म 'शुभम' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पिक्स शेयर की हैं। सामंथा को इस दौरान निर्देशक राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) के साथ भी फोटो शेयर करते हुए देखा गया। सामंथा और राज की साथ में फोटो देखने के बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू दिए हैं।

Samantha Ruth Prabhu and Raj Nidimoru

इन पिक्स को शेयर करते हुए सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'यह बहुत लंबा सफर रहा है लेकिन आज भी अपनी मंजिल पर है। नई शुरुआत। सुभम 9 मई को रिलीज होने वाली है।' राज निदिमोरू के साथ सामंथा की फोटो देखने के बाद लोगों ने 'नई शुरुआत' वाले पोस्ट को देख लोगों ने इनके रिश्ते में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि राज और सामंथा ने अभी तक इन खबरों पर ना तो रिएक्शन दिया है और ना ही रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की है।

End of Feed