साउथ मूवीज

'एनसी24' से सामने आया नागा चैतन्य का नया लुक, शूटिंग को लेकर मेकर्स ने दिया अपडेट

  • Authored by: अभय
  • Updated May 7, 2025, 04:33 PM IST

Naga Chaitanya NC24 Update: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की नई फिल्म एनसी24 (NC24) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। इस फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए देखते हैं फिल्म एनसी24 के नए पोस्टर में क्या खास है।

Image

Naga Chaitanya NC24 Update

Naga Chaitanya NC24 Update: साउथ के जाने-माने स्टार नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की नई फिल्म एनसी24 (NC24) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स एक के बाद एक अपडेट देते नजर आ रहे हैं। इस मायथोलॉजिकल थ्रिलर का पहला लुक एक्टर के 38वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ था, और अब फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स इसको लेकर एक पोस्टर भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं फिल्म के पोस्टर में क्या-क्या खास है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

एनसी24 से सामने नया पोस्टर

नागा चैतन्य की अपकमिंग फिल्म एनसी24 एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। अभी हाल में मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर शेयर किया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही हैं। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में फिल्म की शूटिंग को लेकर जानकारी दी है। इस पोस्टर में नागा चैतन्य का नया लुक देखने को मिल रहा है। नागा चैतन्य एक गुफा के अंदर एक चट्टान पर खड़े नजर आ रहे हैं, उनके कंधे पर माउंटेनियरिंग गियर वाला बैग है। नागा का ये लुक जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे नागा चैतन्य

फिल्म एनसी24 के अलावा नागा चैतन्य की और भी अपकमिंग मूवीज है, जो चर्चा में है। इसके अलावा एक्टर का नाम और भी प्रोजेक्ट से जुड़ रहा है। नागा चैतन्य की अपकमिंग फिल्म एनसी24 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article