साउथ मूवीज

Kantara Chapter 1: नदी में डूबा जूनियर आर्टिस्ट, मेकर्स ने रोकी शूटिंग

कंतारा चैप्टर 1 के सेट से एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग मूवी के सेट पर एक जूनियर आर्टिस्ट नदी में डूब गया है। इस दुखद हादसे के बाद फिल्म कंतारा चैप्टर 1 के मेकर्स ने शूटिंग रोक दी है। आइए आपको सेट से सामने आई ताजा जानकारी के बारे में डिटेल से बताते हैं...

Image

Kantara

Kantara Chapter 1 shooting halted: साउथ अभिनेता ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की अपकमिंग फिल्म कंतारा चैप्टर 1 के सेट पर दुखद हादसे में एक जूनियर आर्टिस्ट की मौत हो गई है। एमएफ कपिल नाम का जूनियर आर्टिस्ट शूटिंग के लिए कर्नाटक के कोल्लुर में था जब वो नदी में डूब गया और उसकी जान चली गई। कपिल के साथ हुए दुखद हादसे के बाद कंतारा चैप्टर 1 के मेकर्स ने तुरंत शूटिंग रोक दी। कपिल की मृत्यु से सेट पर दुख का माहौल है और हर कोई उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।

इंडिया टुडे की खबर की मानें तो कपिल एक अपकमिंग आर्टिस्ट था, जो काफी समय से फिल्मी दुनिया में एक्टिव था। वो कंतारा चैप्टर 1 की शूटिंग के लिए टीम के साथ गया था। काम से ब्रेक लेकर कपिल कोल्लुर की सोपर्निका नदी में तैरने के लिए गया था। जब वो नदी में तौर रहा था तब उसके साथ दुखद हासदा हुआ और उसकी मौत हो गई। जब कपिल डूबा तब फायर डिपार्टमेंट और लोकल अथॉरिटीज को इसके बारे में जानकारी दे दी गई थी। अथॉरिटीज लगातार कपिल की तलाश कर रही हैं लेकिन उसकी लाश अब तक हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने कोल्लुर स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली है और लगातार कपिल की तलाश जारी है।

बताते चलें कि इससे पहले भी कई बार कंतारा चैप्टर 1 के सेट पर हादसे हो चुके हैं। कभी मोटी रकम से बने सेट के उजड़ जाने और कभी बस हादसे से परेशान मेकर्स को एक व्यक्ति की मृत्यु से बड़ा झटका लगा है। मेकर्स को उम्मीद है कि अथॉरिटीज जल्द ही कपिल का पता लगा लेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article