Vicky Kaushal से पहले इस साउथ सुपरस्टार को ऑफर हुई थी 'Chhaava' !! डायरेक्टर ने बताया पूरा सच

Vicky Kaushal's Chhaava: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। कई रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि 'छावा' विक्की कौशल से पहले एक साउथ एक्टर को ऑफर हुई थी।

Vicky Kaushal's Chhaava: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) ने रिलीज होने के बाद से ही घरेलू बॉक्स ऑफिस कब्जा जमा लिया है। यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकार्ड्स बना रही है। 5 दिनों में ही विक्की कौशल की 'छावा' ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस समय कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' के लिए विक्की कौशल पहली पसंद नहीं थे। यह बात जानकर सभी को हैरानी हुई है। विक्की कौशल से पहले यह मूवी साउथ के एक बड़े सुपरस्टार को ऑफर हुई थी।

Vicky Kaushal's Chhaava

'छावा' के लिए विक्की कौशल नहीं थे पहली पसंद?

कुछ दिनों से ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थी कि विक्की कौशल से पहले फिल्म 'छावा' साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को ऑफर हुई थी। इन रिपोर्ट्स पर डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने रिएक्शन देते हुए बताया कि ये बेबुनियाद अफवाहें हैं। उन्होंने एक इवेंट के दौरान 'छावा' की कास्टिंग को लेकर क्लियर करते हुए कहा कि उनकी पहली और आखिरी पसंद विक्की कौशल ही थे। लक्ष्मण उतेकर ने कहा कि मेरी 'छावा' के लिए छावा मिल गया था।

End of Feed