साउथ मूवीज

Daaku Maharaaj OTT Release: डाकू महाराज से डिलीट हुए उर्वशी रौतेला के सीन? फिल्म रिलीज होते ही सामने आया सच

Daaku Maharaaj OTT release: उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'डाकू महाराज' आज ओटीटी पर रिलीज हो गई है। कुछ दिनों से ऐसी अफवाहे थी नेटफ्लिक्स ने फिल्म दोबारा से एडिट करके फिल्म से उर्वशी रौतेला के रोल को हटा दिया हैं। आज फिल्म रिलीज हो गई है और सच्चाई सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस का रोल फिल्म से हटा है कि नहीं।

Image

Daaku Maharaaj

Daaku Maharaaj OTT release: उर्वशी रौतेला की फिल्म डाकू महाराज आज यानी 21 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बीते दिनों से ऐसी अफवाह थी कि फिल्म से उर्वशी रौतेला के सीन्स को हटा दिया गया है, लेकिन अब फिल्म रिलीज होते ही सच्चाई सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म से एक्ट्रेस का रोल हटा है कि नहीं।

नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर डाकू महाराज आज 21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी सहित कई भाषाओं में स्ट्रीम हुई है। पहले ऐसी अफवाहें थी कि उर्वशी रौतेला को फिल्म से हटा दिया गया है। ओटीटी पर जो फिल्म रिलीज होगी उसमें एक्ट्रेस का रोल दिखाई नहीं देगा, लेकिन ये खबर सच नहीं थी। ओटीटी वर्जन से किसी भी सीन को नहीं काटा गया और यहां तक कि उनका गाना दबिदी दबिदी भी शामिल है। अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर अपने अनाउंसमेंट पोस्टर में उर्वशी रौतेला को हटा दिया गया था। फैंस ने मेकर्स को काफी ट्रोल किया था, लेकिन वो सच्चाई नहीं थी।

सबसे अच्छा प्रमोटर पोस्टर से गायब

एक यूजर ने लिखा था-"उर्वशी रौतेला को जानबूझकर पोस्टर और फिल्म से हटा दिया गया है। दूसर ने लिखा-"पहली महिला है जिसे डाकू महाराज के नेटफ्लिक्स पोस्टर से हटा दिया गया है। तीसरे ने लिखा था-"हीरे से जड़ी रोलेक्स से जुड़े विवाद के कारण वह डाकू महाराज से बाहर हो गई? चौथे ने लिखा था- "हाहाहाहा फिल्म का सबसे अच्छा प्रमोटर पोस्टर में भी नहीं है।"

ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा

‘डाकू महाराज’ 21 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण, उर्वशी रौतेला के अलावा बॉबी देओल, प्रज्ञा जयसवाल, श्रद्धा श्रीनाथ, ऋषि, चंदिनी चौधरी, प्रदीप रावत, सचिन खेडेकर, शाइन टॉम चाको, विश्ववंत दुद्दुमपुडी, आडुकलम नरेन और रवि किशन भी शामिल है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article