Devara New Poster Out: जूनियर एनटीआर (JR NTR) अब जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ फिल्म देवरा (Devara) में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल की कुछ मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म में विलेन के रोल में सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। जिनका लुक कुछ दिनों पहले ही उनके जन्मदिन पर रिवील किया गया था। फिल्म में जूनियर एनटीआर के रोल को लेकर अब काफी खबरें सामने आ रही हैं। अब जब मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर रिवील किया है तो फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और भी बढ़ गई है।
Is JR NTR Playing Double Role in Devara
यह भी पढ़ें- अहान शेट्टी को ब्रेकअप के कुछ ही महीनों में आई अक्ल, अन्ना की होने वाली बहू तानिया श्रॉफ संग पहुंचे डिनर डेट पर
मूवी के इस नए पोस्टर के सामने आने के बाद अब फैंस का मानना है कि देवरा में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आने वाले हैं। इसको लेकर अभी मेकर्स की तरह से कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है। हालांकि इस पोस्टर को देखते ही सबसे पहला खयाल यही आता है कि सुपरस्टार कहीं डबल रोल तो नहीं करने वाले? आइए यहां फिल्म के पोस्टर और फैंस रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Devara में नजर आएगा JR NTR का डबल रोल?
जैसा कि हम फिल्म के इस नए पोस्टर में साफ साफ देख सकते हैं कि जूनियर एनटीआर के दो चेहरे दिख रहे हैं। दोनों ही एक के पीछे एक अपनी गुस्से वाली नजरों से देख रहे हैं। जिसके बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि कही अब एक्टर का फिल्म में डबल रोल तो नजर नहीं आने वाला है? एक यूजर ने लिखा, 'क्या बात है जूनियर एनटीआर का डबल रोल? मजा आने वाला है।' वही एक और यूजर ने लिखा, 'डबल रोल लोडिंग..' फिल्म देवरा 27 सितंबर 2024 को अपनी पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है।
