साउथ मूवीज

Bijili Ramesh का 46 की उम्र में हुआ निधन, शराब की लत ने खराब कर दिया था लीवर

Bijili Ramesh Death : खराब लिवर की वजह से ही वो लंबे समय से अस्पताल में एडमिट थे। उन्होंने अपने फैंस से शराब से दूरी बनाए रखने की अपील की थी।आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अचानक मौत से हर कोई हैरान है।

Image

Bijili Ramesh Death

Bijili Ramesh Death : तमिल अभिनेता बिजली रमेश( Bijili Ramesh) का आज 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। लंबे समय से चल रही लीवर संबंधी बीमारी के कारण उन्होंने देह त्याग दिया। मंगलवार सुबह अस्पताल में रमेश ने अंतिम सांस ली, रिपोर्ट्स की माने तो उनका लिवर डैमेज हो गया था जिस वजह से वह अस्पताल में भर्ती थे। आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुछ दिन पहले उनके परिवार वालों ने आर्थिक सहायता की मांग की थी।

तमिल अभिनेता और यूट्यूबर बिजली रमेश( Bijili Ramesh) का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। 46 की उम्र में एक्टर ने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। बिजली रमेश टीवी में कॉमेडी किरदार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने यूट्यूब पर पॉप गानों से पहचान मिली। उनकी एक वीडियो यूट्यूब पर रातों-रात वायरल हो गई थी जिस वजह से वह फैंस के बीच चर्चा में आ गए थे। उसी साल उन्हें नयनतारा और निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार की कोलामावु कोकिला के लिए एक प्रमोशन गाने में देखा गया था।

बता दें कि रमेश ने अपने बयान में कहा था कि वह बहुत अधिक शराब पीते हैं जिस वजह से उनका लीवर खराब हो गया है। खराब लिवर की वजह से ही वो लंबे समय से अस्पताल में एडमिट थे। उन्होंने अपने फैंस से शराब से दूरी बनाए रखने की अपील की थी। वह अपने आप को रजनीकान्त के बड़े फैन बुलाते थे। उनके साथ काम करने का रमेश का सपना था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article