Kamal Haasan और Rajnikanth को पूरी साउथ इंडस्ट्री के लिए बड़ी प्रेरणा मानते हैं Siddharth , कहा- उन्होंने शराब, सिगरेट से.....

Siddharth Praises Kamal-Rajinikanth: इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह और उनकी पीढ़ी के अभिनेता कमल हासन और रजनीकांत जैसे दिग्गजों से कितनी गहराई से प्रेरित हैं। इस बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे उनके द्वारा लिया गया कदम तमिल फिल्म उद्योग में सभी के लिए एक तरह का सबक रहा है.

Siddharth Praises Kamal-Rajinikanth: एक्टर सिद्धार्थ( Siddharth) पहली बार साउथ अभिनेता कमल हासन( Kamal Haasan) के साथ नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ और कमल फिल्म इंडियन 2 में दिखाई देंगे। हाल ही में सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू के दौरान कमल हासन के साथ काम करने का किस्सा बताया। अपने आप को खुशकिस्मत मानते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि वह कमल हासन और रजनीकांत से बहुत प्रभावित हैं। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Siddharth Praises Kamal-Rajinikanth

हाल ही में सिद्धार्थ ने न्यूज18 के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह और उनकी पीढ़ी के अभिनेता कमल हासन और रजनीकांत जैसे दिग्गजों से कितनी गहराई से प्रेरित हैं। इस बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे उनके द्वारा लिया गया कदम तमिल फिल्म उद्योग में सभी के लिए एक तरह का सबक रहा है, उन्होंने बताया, “रजनी सर और कमल सर ने सालों पहले एक फैसला लिया था जिस पर वे आज भी कायम हैं। वे शराब, धूम्रपान, पान मसाला और इस तरह की चीजों के लिए सरोगेट विज्ञापन का समर्थन नहीं करते हैं। वह इन सब चीजों से दूरी बनाकर रखते हैं।

End of Feed