साउथ मूवीज

Indian 2 First Review: फुल पैसा वसूल है कमल हासन की 'इंडियन 2', साबित होगी 2024 की सबसे बड़ी तमिल हिट

Kamal Haasan Starrer Indian 2 First Review: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की नई फिल्म 'इंडियन 2' (Indian 2) 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इंडिया में फिल्म के रिलीज होने से पहले इसकी जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म को फुल पैसा वसूल बताया जा रहा है।

Image

Kamal Haasan Indian 2

Indian 2 First Review: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर एस. शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'इंडियन 2' (Indian 2) कल यानी 12 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कमल हासन (Kamal Haasan) को अहम भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक 'इंडियन 2' को देखने के लिए बेकरार हैं। कमल हासन स्टारर 'इंडियन 2' को लेकर फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि यह फुल पैसा वसूल फिल्म है। यही नहीं 'इंडियन 2' साल 2024 की तमिल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी।

उमैर संधू ने अपने एक्स अकाउंट पर कमल हासन स्टारर 'इंडियन 2' की तारीफ करते हुए लिखा, 'सशक्त सोशल मैसेज के साथ पैसा वसूल एक्शन थ्रिलर है! कमल हासन ने पूरे शो को चुरा लिया। 2024 की सबसे बड़ी तमिल हिट आने वाली है।' इस रिव्यू को पढ़ने के बाद कमल हासन के फैन्स 'इंडियन 2' को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं।

कमल हासन की 'इंडियन 2' साल 1996 में आई फिल्म 'इंडियन' का ऑफिशियल सीक्वल है। 'इंडियन 2' में कमल हासन के अलावा सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर सही कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के बजट की बात करें तो इसे बनाने में मेकर्स ने 250 करोड़ रुपये की बड़ी एकम खर्च की है। बताते चलें कि इंडियन 2' के अलावा कमल हासन इन दिनों प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई है। फिल्म अब तक इंडियन में 500 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article