साउथ मूवीज

Thangalaan Trailer: खत्म होने वाला है फैंस का इंतजार, अब 10 जुलाई को इतने बजे रिलीज होगी मच-अवेटेड मूवी का ट्रेलर

Thangalaan Official Trailer: चियान विक्रम और निर्देशक पा रंजीत की फिल्म 'थंगालन' के निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। जिसके बाद ही ट्रेलर को लेकर फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट के साथ एक नया पोस्टर भी रिलीज किया है।

Image

Vikram's Thangalaan Trailer to be out on July 10

Thangalaan Official Trailer: जिस पल का बेसब्री से इंतज़ार था, वह अब बेहद नजदीक आ गया है। चियान विक्रम की फिल्म 'थंगालान' (Thangalaan) का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर के फिल्म के फर्स्ट लुक और टीज़र ने पहले से ही लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। ऐसे में अब वह समय आ गया है, बता दें कि 10 जुलाई को देर शाम तक रिलीज हो सकता है। ट्रेलर रिलीज़ के साथ सभी जुल्म, बहादुरी और जीत के युग की झलक देख पाएंगे। मेकर्स ने घोषणा की है कि 'थंगालान' का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्टर भी शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'जुल्म, बहादुरी और जीत के युग #Thangalaan का ट्रेलर 10 जुलाई को रिलीज़ होने के लिए तैयार है'।

मेकर्स ने रिलीज के थंगालान का नया पोस्टर

यह फिल्म कोलार गोल्ड फील्ड्स की सच्ची कहानी बताती है। एक हज़ार साल से भी पहले, अंग्रेजों ने कोलार गोल्ड माइंस की खोज की और अपने फ़ायदे के लिए उनका इस्तेमाल किया। थंगालान के अलावा, कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए मशहूर स्टूडियो ग्रीन की इस साल एक और बड़ी रिलीज में एक है, सूर्या स्टारर फिल्म कंगुवा।

इस दिन रिलीज होगी 'थंगालान'

थंगालान 15 अगस्त 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है। मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर अभी से ही साफ नजर आ रही है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article