इंडिया प्राइड इमली द आर्चर: गांव की मिट्टी से उठी एक आर्चर की प्रेरणा से भरी कहानी

India Pride Imli: “इंडिया प्राइड इमली – द आर्चर” सिर्फ एक खेल फिल्म नहीं, बल्कि उम्मीद और समानता की कहानी है। सपने हर कोई देखता है लेकिन इसे कुछ लोग ही पूरा कर पाते हैं। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि आपको अपने सपनों की उड़ान भरने में मदद करेगी।

India Pride Imli: कभी-कभी सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं होता, बल्कि आईना बन जाता है। जो दिखाता है कि भारत की असली ताकत उसके गांवों, मिट्टी की खुशबू और सपने देखने वाली बेटियों में है। निर्देशक स्वतंत्र गोयल की फिल्म इंडिया प्राइड इमली – द आर्चर” ऐसी ही एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी है, जो गांव की एक साधारण लड़की के असाधारण सफर को बड़े पर्दे पर उतारती है।

India Pride Imlie

कहानी

कहानी इमली (प्रसन्ना बिष्ट) की है, जो एक छोटे से आदिवासी गांव में रहती है। उसकी जिंदगी सादगी से भरी है, लेकिन उसके पास एक अनोखी प्रतिभा है — तीरंदाजी। उसकी यह कला तब सामने आती है जब एक सरकारी अधिकारी उसकी प्रतिभा को पहचानता है और उसे कोच अय्यर (विक्रम कोच्चर) के पास भेजता है। अय्यर उसे तीरंदाजी के खेल में नई दिशा देते हैं, और यहीं से शुरू होता है इमली का सफर — संघर्षों, उम्मीदों और आत्मसम्मान की तलाश का। फिल्म फ्लैशबैक और वर्तमान के बीच चलती है, जिसमें इमली के गांव की सादगी और खेल की दुनिया की जटिलता को समान रूप से दिखाया गया है। कहानी इस बात पर जोर देती है कि असली जीत मेडल या ट्रॉफी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान है।

End of Feed