एस.एस राजामौली की महाभारत में हुई नानी की एंट्री, डायरेक्टर की बातें सुनकर सीटियां बजाने से नहीं रुके फैंस

S.S Rajamouli Confirmed Nani entry in Mahabharat: डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के बारे में नई अपडेट दी है। जिसे सुनकर फैंस का दिल खुशी से झूम उठेगा। उनके इस प्रोजेक्ट में एक्टर नानी की एंट्री कन्फर्म हो गई है। वह एसएसएमबी 29 के पास इसपर काम करने वाले हैं।

S.S Rajamouli Confirmed Nani entry in Mahabharat: साउथ अभिनेता नानी( Nani) इन दिनों अपनी फिल्म हिट 3( HIT 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीती रात रविवार को एक्टर की मूवी का प्री-रिलीज ईवेंट हुआ। जिसमें उनके साथ डायरेक्टर एसएस राजामौली( S.S Rajamouli) भी शामिल हुए। हैदराबाद में हुए इस ईवेंट में नानी ने अपनी फिल्म को प्रमोट किया। इसी के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म पर भी बड़ा खुलासा हुआ। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि आरआरआर डायरेक्टर एसएस राजामौली बना रहे हैं। फिल्म का नाम सुनकर तो फैंस का दिल गार्डन-गार्डन हो गया।

S.S Rajamouli Confirmed Nani entry in Mahabharat

फिल्म निर्माता एसएस राजामौली इन दिनों महेश बाबू( Mahesh Babu) के साथ फिल्म एसएसएमबी 29( SSMB 29_) पर काम कर रहे हैं। इसके बाद वह प्रोजेक्ट महाभारत पर काम शुरू करेंगे, कल रात के ईवेंट में जब उनसे महाभारत(Mahabharat) के बारे में पूछा गया तब उन्होंने जवाब दिया कि हां नानी मेरे प्रोजेक्ट में पक्के हैं। एक वहीं हैं जिन्हें महाभारत के लिए फाइनल किया गया है। यह सुनकर वहाँ बैठे फैंस तालियां बजाने लगे। लोगों ने फिल्म को लेकर खुशी दिखाई और एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी की तारीफ भी की। हालांकि राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म को कोई अपडेट नहीं दिया।

End of Feed