साउथ मूवीज

Thama Movie: रश्मिका मंदाना ने शुरू की शूटिंग, ऊटी से शेयर की FIRST PIC

Rashmika shooting for Thama Movie: साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) स्टारर थामा (Thama) की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म थामा दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की अगली कड़ी है, जिसमें दर्शकों को आयुष्मान-रश्मिका की जोड़ी पहली दफा देखने को मिलेगी।

Image

Rashmika Mandana Thama

Rashmika shooting for Thama Movie: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अपने करियर की शुरुआत करने वाली अदाकारा रश्मिका मंदाना ने अपनी नई फिल्म थामा की शूटिंग शुरू कर दी है। रश्मिका मंदाना ने फिल्म थामा के सेट से पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसके माध्यम से उन्होंने फैंस को बताया है कि वो अगले कुछ दिनों तक थामा की शूटिंग के चलते ऊटी में ही रहेंगी। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उसमें ऊटी के जंगल दिखाई पड़ रहे हैं और अदाकारा ने लिखा है, 'अगले कुछ दिन ऊटी में ही...।'

स्त्री हॉरर यूनिवर्स की नई फिल्म है थामा

जिन्हें नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि फिल्म थामा दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की अगली मूवी है। स्त्री से शुरू हुआ हॉरर यूनिवर्स लगातार बढ़ रहा है और दिनेश विजान इसके अंतर्गत नई-नई फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म थामा में रश्मिका मंदाना पहली दफा कलाकार आयुष्मान खुराना के साथ काम करती दिखाई देंगी। इससे पहले इन दोनों ने कभी भी साथ में काम नहीं किया है। आयुष्मान और रश्मिका के साथ-साथ थामा में नवाजुद्दीन सिद्दिकी, परेश रावल, वरुण धवन, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना के भी अहम किरदार होंगे।

थामा में वरुण धवन करेंगे गेस्ट अपीयरेंस

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा में वरुण धवन गेस्ट अपीयरेंस करते दिखाई देंगे। दिनेश विजान जब भी हॉरर यूनिवर्स की नई फिल्म लाते हैं तो उसके अंत में अगली कड़ी की कुछ झलकी दिखाते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि थामा के बाद दिनेश विजान भेड़िया 2 रिलीज करेंगे, जिसमें वरुण का अहम किरदार होगा। यही कारण है कि थामा के अंत में वरुण गेस्ट अपीयरेंस करते दिखेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article