हरि हर वीरा मल्लू: बड़े भाई चिरंजीवी से डरे पवन कल्याण? बॉक्स ऑफिस पर हो रही भिड़ंत से किया किनारा!

हरि हर वीरा मल्लू:होली के मौके पर पवन कल्याण के फैंस को बड़ा तोहफा मिला। हाल ही में मेकर्स ने उनकी आने वाली फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं ये फिल्म कब रिलीज होगी।

हरि हर वीरा मल्लू: टॉलीवुड के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पवन कल्याण की ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटड फिल्म में से एक है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा है। 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1– स्वॉर्ड वर्सेस स्पिरिट' इस साल सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। अब जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

Hari Hara Veera Mallu

Hari Hara Veera Mallu

हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1- स्वॉर्ड बनाम स्पिरिट को कृष जगरलामुडी निर्देशित कर रहे हैं। होली के मौके पर मेकर्स ने बड़ा अपडेट फैंस को दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अब 28 मार्च की बजाय 9 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा-"लड़ाई तय है और न्याय और धर्म की लड़ाई अजेय होगी। HariHaraVeeraMallu खतरनाक गति से लड़ाई में भाग लेता है और इस बार कुछ भी शिकार नहीं बदलेगा।वीरता की एक गाथा 9 मई, 2025 को स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है।

End of Feed