साउथ मूवीज

साई पल्लवी ने बहन की शादी में लगाया जोरदार ठुमका, वीडियो देख फैंस ने कहा-'क्वीन ऑफ हर्ट्स...'

साई पल्लवी और उनकी बहन पूजा कन्नन ने अपने रिश्तेदार की शादी में जमकर डांस करती नजर आईं। इस खुशी के मौके की उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस जल्द ही जुनैद खान के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Image

Sai Pallavi

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। साई पल्लवी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें प्रेमम, मिडल क्लास अब्बाई, और लव स्टोरी जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी एक्टिंग को दर्शकों बहुत पसंद करते हैं। साई पल्लवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। वहीं एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बहन की शादी में जमकर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

साई पल्लवी और उनकी बहन पूजा कन्नन को अपने चचेरे भाई की शादी में डांस करते हुए देखा गया। दोनों ने अपने समुदाय का सम्मान करते हुए बडागा में डांस किया। शादी से एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस साई पल्लवी ने नीले रंग की सिल्क साड़ी कैरी की थी। जिसमें गोल्डन चेक हैं। उन्होंने लुक को पूरा करने के लिए टेम्पल ज्वेलरी पहनी है। उनकी बहन पूजा कन्नन ने पीले और लाल रंग की साड़ी पहने नजर आई।

बहनों संग की बहुत मस्ती

साई पल्लवी को अपने परिवार के साथ समय बिताना बहुत पसंद है और वह अपने चचेरे बहनों के ज़्यादा करीब हैं। शादी में, उन्हें मेहमानों का स्वागत करते और दूल्हा-दुल्हन की मदद करते देखा गया। साई पल्लवी की अपने चचेरे बहनों के साथ कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें सभी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी साई

साई पल्लवी को आखिरी बार नागा चैतन्य की फिल्म तंडेल में देखा गया था , जिसका निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है। उनकी फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। एक्ट्रेस जल्द ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की रामायण में सीता का रोल भी करने वाली हैं। जिसमें यश और रणबीर कपूर भी हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article