Hari Hara Veera Mallu: पवन कल्याण स्टारर के खराब VFX की आलोचना पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'कुछ शॉट्स सही नहीं...'

Pawan Kalyan's Hari Hara Veera Mallu: पवन कल्याण की कमबैक फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' (Hari Hara Veera Mallu) को देखने के बाद कई लोगों ने वीएफएक्स और सीजीआई की खराब क्वालिटी पर भी सवाल उठाए। फिल्म की आलोचना होने के बाद इस मूवी की डायरेक्टर ज्योति ने रिएक्शन दिया है।

Pawan Kalyan's Hari Hara Veera Mallu: साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण ने फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' के साथ बड़े परदे पर एक बार फिर वापसी की है। पवन कल्याण की इस मूवी का निर्देशन कृष और ज्योति कृष्णा द्वारा किया गया है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसे देखकर निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं था। हैरानी की बात यह रही कि पहले दिन धांसू शुरुआत करने एक बाद 'हरि हर वीरा मल्लू' का दूसरे दिन का कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा। कई लोगों ने फिल्म के खराब विजुअल इफेक्ट्स की आलोचना भी की। कई दर्शकों ने सीजीआई की खराब क्वालिटी पर भी सवाल उठाए। अब ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर ने खराब वीएफएक्स होने पर रिएक्शन दिया है।

Pawan Kalyan's Hari Hara Veera Mallu

Pic Credit: IMDb

मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में ज्योति ने नेगेटिव रिव्यू मिलने पर रिएक्शन दिया और बताया कि फिल्म में कुछ विज़ुअल इफेक्ट्स उम्मीदों पर सही नहीं उतरे थे। ज्योति ने यह कहा कि यह बात इतनी बड़ी नहीं थी, जितना इसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया।

End of Feed