साउथ मूवीज

SSMB29: एसएस राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए ढूढ़ ली नई लोकेशन, इस जगह शूरू होगी शूटिंग

Mahesh Babu's SSMB29: इंडियन सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने जा रही साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की नई फिल्म 'SSMB29' के लिए निर्माताओं की टीम ने नई शूटिंग लोकेशन की तलाश पूरी कर ली है। आइए जानते हैं कि इस मूवी को किस जगह फिल्माया जाएगा।

Image

Pic Credit: Instagram/urstrulymahesh/

Mahesh Babu's SSMB29: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए बेहतरीन डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) संग हाथ मिलाया है। मेकर्स ने अभी फिल्म का टाइटल 'SSMB29' रखा हुआ है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने जा रही इस मूवी की शूटिंग काफी समय पहले साउथ अफ्रीका में होनी थी। ऐसे अब साउथ अफ्रीका में शूटिंग ना करने के बाद अब निर्माताओं ने 'SSMB29' के लिए नई लोकेशन की तलाश कर ली है। आइए जानते हैं अब मेकर्स महेश बाबू (Mahesh Babu) संग इस मूवी को किस जगह फिल्माएंगे।

साउथ अफ्रीका नहीं अब इस जगह शूट करेंगे मेकर्स

एसएस राजामौली की टीम ने 'SSMB29' के लिए तंजानिया में शूटिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। 'SSMB29' की टीम शूटिंग को तंजानिया में शुरू करने की तैयारी कर रही है। पहले मेकर्स साउथ अफ्रीका में इस मूवी को शूट करने वाले थे लेकिन बात नहीं बन पाई। एसएस राजामौली के इस प्रोजेक्ट को बड़े परदे पर देखने के लिय फैन्स भी बेताब हैं।

एसएस राजामौली ने इस मूवी में महेश बाबू के अपोजिट ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया है। इस मूवी में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन दिखाई देगी। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और आर माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स अगस्त के पहले वीक में इस मूवी की शूटिंग को शुरू कर सकते हैं। इस मूवी को बनाने में मेकर्स पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। हालांकि अभी तक निर्माताओं ने इस मूवी की रिलीज डेट को भी फाइनल नहीं किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article