Haq Screening: इमरान-यामी की फिल्म को मिले पॉजिटिव रिस्पांस से गदगद हुईं Vartika Singh, कही ये बात

Vartika Singh on Emraan-Yami's Haq: हाल ही में टाइम ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से बात करते हुए वर्तिका सिंह ने बताया, जिस तरह फिल्म 'हक' की स्क्रीनिंग के दौरान इसे पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है, उससे वो बेहद खुश हैं। वर्तिका सिंह इमोशनल हुईं और अपनी खुशी भी जाहिर की।

Vartika Singh on Emraan-Yami's Haq: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'हक' 7 नवंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने को एकदम तैयार है। ट्रेलर लॉन्च के बाद इस मूवी को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इतना ही नहीं फिल्म दर्शकों के बीच अच्छी खासी चर्चा बटोरी रही है। इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर 'हक' सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है। बीती रात निर्माताओं द्वारा दिल्ली में फिल्म 'हक' की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की गई। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई। 'हक' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख रहीं वर्तिका सिंह ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में बताया कि फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पांस से वो बेहद खुश हैं।

Vartika Singh on Emraan-Yami's Haq

'हक' को लकर वर्तिका सिंह ने की खुलकर बात

दिल्ली में हुई 'हक' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से बात करते हुए वर्तिका सिंह इमोशनल हो गईं। उन्होंने फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पांस पर खुशी जाहिर की। वर्तिका सिंह ने कहा, 'यह मेरी पहली फिल्म है। मैं 'हक' से अपने फिल्म करियर की शुरुआत करने जा रही हूं। हमें यहां बुलाने के लिए आपका बहुत शुक्रिया। हमारी फिल्म देखने के बाद लोगों की ओर से मिल रहे रिस्पांस को लेकर अच्छा लग रहा है। यह वाकई अद्भुत है। मैं इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकती थी।'

End of Feed