साउथ मूवीज

The Raja Saab: प्रभास स्टारर की रिलीज में नहीं होगा कोई बदलाव, मेकर्स ने कर डाली बड़ी घोषणा

Prabhas Starrer The Raja Saab: कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि साउथ एक्टर प्रभास की आने वाली फिल्म 'द राजा साब' (The Raja Saab) की रिलीज डेट मेकर्स अभी और बदलाव कर सकते हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि 'द राजा साब' मूवी अपने निरधारित समय पर ही रिलीज होगी।

Image

Pic Credit: Grab From You Tube

Prabhas Starrer The Raja Saab: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की हॉरर एंटरटेनर फिल्म 'द राजा साब' (The Raja Saab) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से खबरें वायरल हो रही थी कि मेकर्स ने फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज को आगे पुश करने का फैसला किया है। बताया गया था कि इस मूवी के वीएफएक्स में समय लग रहा है और यही वजह है कि फिल्म तय समय पर सिनेमाघरों में नहीं पहुंच पाएगी। 'द राजा साब' की रिलीज में बदलाव होने की खबरों पर मेकर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बता दिया है कि फिल्म की रिलीज में कोई देर नहीं होगी।

तय समय पर रिलीज होगी प्रभास की 'द राजा साब'

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की टीम ने ऑफिशियल नोट जारी करते हुए बताया है कि रिलीज में कोई बदलाव नहीं होने वाले हैं। यह फिल्म तय समय यानी अगले साल 9 जनवरी के दिन ही रिलीज की जाएगी। इस मूवी का पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क जोरों-शोरों से चल रहा है। 'द राजा साब' की टीम ने लोगों से ऐसी निराधार खबरों पर विश्वास ना करने की भी रिक्वेस्ट की है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का वीएफएक्स अब फिना स्टेज में है।

'द राजा साब' का निर्देशन मारुती ने किया है। फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त, बोमन ईरानी, जरीना वहाब, समुथिरकानी, वेनेला किशोर, ब्रह्मानंदम, सत्या, प्रभास श्रीनु, योगी बाबू, सुप्रीत रेड्डी और जिशु सेनगुप्ता सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म का म्यूजिक थमन एस दे रहे हैं। वैसे आप प्रभास की इस मूवी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article