Kantara 2 एक्टर ऋषभ शेट्टी की वजह से Hanu-Man Sequel में होगी देरी, नहीं दे रहे मेकर्स के शूटिंग डेट्स

Jai Hanuman Movie gets Delayed: साउथ कलाकार ऋषभ शेट्टी कांतारा (Kantara) के बाद पूरे देश में मशहूर हो चुके हैं, जिनकी फिल्म कांतारा 2 (Kantara 2) का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। कांतारा 2 के साथ-साथ ऋषभ शेट्टी के पात हनु-मैन (Hanu-Man Sequel) का सीक्वल भी है। हनु-मैन बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, जिसके बाद इसके सीक्वल का ऐलान किया गया था। खबरों की मानें ते ऋषभ शेट्टी की फिल्म हनु-मैन 2 थोड़ी लेट शुरू होगी।

Jai Hanuman Movie gets Delayed: डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने साल 2024 में हनु-मैन नाम की फिल्म बनाई थी, जिसने पूरे देश में धूम मचाकर रख दी थी। हनु-मैन की बम्पर सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान किया था, जिसे बहुत बड़े स्तर पर बनाया जाना है। फिल्म हनु-मैन 2 में कांतारा से फेमस हुए कलाकार ऋषभ शेट्टी नजर आएंगे, जो कांतारा से पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। ऋषभ शेट्टी इन दिनों कांतारा 2 पर काम कर रहे हैं, जिसे अक्टूबर 2025 में रिलीज किया जाना है। रुक-रुक कर कांतारा 2 के सेट से फोटोज आती रहती हैं, जिन पर फैंस बहुत प्यार बरसाते हैं। ऋषभ शेट्टी के फैंस को ये जानकारी हैरानी होगी कि कांतारा 2 की वजह से हनु-मैन 3 की रिलीज में देरी होगी।

Jai Hanuman Get Delayed

असल में ऋषभ शेट्टी को हनु-मैन 2 साइन करने के बाद डायरेक्टर प्रशांत वर्मा के लिए डेट्स देनी थीं ताकि वो शूटिंग शेड्यूल बना पाते। कांतारा 2 की शूटिंग में व्यस्त ऋषभ शेट्टी अभी तक प्रशांत वर्मा को शूटिंग डेट्स नहीं दे पाए हैं, जिस कारण इसकी शूटिंग में देरी होगी। ऋषभ शेट्टी की तरफ से डेट्स नहीं मिलने की वजह से प्रशांत वर्मा भी अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो चुके हैं। वो इन दिनों प्रभास की नई फिल्म ब्रह्माराक्षस में जुट गए हैं। अगर ऋषभ शेट्टी डायरेक्टर प्रभांत वर्मा को शूटिंग डेट्स नहीं दे पाते हैं तो वो प्रभास के साथ नई फिल्म शुरू कर देंगे।

End of Feed