Nayanthara Cryptic Post for Fans: साउथ अभिनेत्री नयनतारा ( Nayanthara) को इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार कहा जाता है। अपने शानदार अभिनय और कमाल के व्यक्तित्व से एक्ट्रेस ने ये तमगा हासिल किया है। फैंस नयनतारा से बेहद प्यार करते हैं और इसका असर उनकी फिल्म रिलीज पर दिखता है। हालांकि अब नयनतारा ने ये टैग छोड़ने का फैसला किया है। नयनतारा ने एक आधिकारिक पोस्ट शेयर करते हुए सभी से गुजारिश की है कि कोई भी उन्हें लेडी सुपरस्टार न बुलाए। इसके साथ अभिनेत्री ने इस फैसले की वजह को भी लिखा है।
नयनतारा ने किया फैंस के लिए पोस्ट
नयनतारा( Nayanthara) ने अपने फैंस, मीडिया, फिल्म उद्योग से जुड़े सभी लोगों से गुजारिश की है कि वह उन्हें 'लेडी सुपरस्टार' न बुलाए। मैं यह खिताब छोड़ रही हूँ। अब मुझे केवल नयनतारा बुलाएं। एक लंबे-चौड़े लेटेर के साथ नयनतारा ने यह बात कही है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को उन्हें भरपूर प्यार देने के लिए धन्यवाद किया। पोस्ट शुरू करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है' आप सभी को यह पत्र लिख रही हूँ, आपने मुझे बहुत हिम्मत दी, हमेशा मेरा साथ दिया। मैं आप सभी के इस प्यार की शुक्रगुजार हूँ। आप में से अधिकतर लोग मुझे लेडी सुपरस्टार कहकर बुलाते हैं, ये आप सभी का प्यार ही जिसने मुझे यह खिताब दिया, लेकिन अब मैं चाहती हूँ आप मुझे केवल नयनतारा कहकर बुलाएं। यह नाम मेरे दिल के बहुत करीब है और यही मेरी असली पहचान है।
मेरा नाम ही है मेरी पहचान
नयनतारा ( Nayanthara) ने आगे कहा कि कई बार ऐसी चीज़े एक अभिनेता के लिए मुश्किल खड़ी कर देती हैं। उन्हें काम में परेशानी भी होती है। आप लोगों के प्यार को मैं हमेशा अपने साथ रखना चाहती हूँ। मेरे लिए नयनतारा बहुत अहमियत रखता है इसलिए अब से आप मुझे मेरे नाम से ही बुलाएं न कि लेडी सुपरस्टार कहकर।
