साउथ मूवीज

RC 16: जान्हवी कपूर के बर्थडे के दिन सामने आया रामचरण की फिल्म से नया पोस्टर, हाथ में भेड़ का बच्चा पकड़े नजर आईं श्रीदेवी की लाडली

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज यानी 6 मार्च को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। अब एक्ट्रेस जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म में नजर आने वाली है, जिसका नया पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है।

Image

RC 16

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज यानी 6 मार्च को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रीदेवी की लाडली ने कम उम्र में ही बहुत कुछ अपने नाम हासिल कर लिया है। एक्ट्रेस बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। अब एक्ट्रेस जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म में नजर आने वाली है, जिसका नया पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में जान्हवी कपूर अलग देसी अंदाज में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने अपनी गोद में एक बकरी भी पकड़ा है।

'देवरा: पार्ट 1' 27 सितंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर के साथ नजर आई थी। वही अब जान्हवी कपूर राम चरण के साथ नजर आएंगी। राम चरण की इस फिल्म में जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस के जन्मदिन के दिन आरसी 16 फिल्म मेकर्स ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर रिलीज करते हुए मेकर्स ने एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी है। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस की ये फोटो मैसूर शेड्यूल में लोकेशन पर क्लिक की गई थी।

गांव की लड़की बनेगी जान्हवी

फोटो में जान्हवी अपने हाथों में भेड़ का बच्चा पकड़े हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर फिल्म के सेट से ली गई थी। रामचरण की ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा होने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में जान्हवी उत्तराखंड की एक गांव की लड़की का रोल प्ले करने वाली है। वहीं इस फिल्म को बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित किया जा रहा ह।आरसी 16 में रामचरण और जान्हवी का रोमांस भी देखने को मिलने वाला है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी

वर्कफ्रांट की बात करें तो जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) में नजर आने वाली हैं। वहीं दो साउथ की फिल्म देवरा पार्ट 2 में नजर आ सकती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article