Globe Trotter: एसएसएमबी 29 से सामने आया पृथ्वीराज सुकुमारन का धांसू लुक, 'कृष 3' से हुई तुलना

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 7, 2025, 01:10 PM IST

Prithviraj Sukumaran SSMB29 First Look:डायेरक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के डायरेक्शन में बन रही साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म ग्लोब ट्रॉटर (Globe Trotter) से पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) का पहला लुक सामने आ गया है। इस लुक को देखने के बाद एक्टर की जंमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

Prithviraj Sukumaran SSMB29 First Look: फेमस डायेरक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ग्लोब ट्रॉटर (Globe Trotter) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि मेकर्स फिल्म ग्लोब ट्रॉटर से एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) का पहला लुक जारी करने वाले हैं। मेकर्स ने अपना ये वादा पूर कर दिया है। फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। तो चलिए जानते हैं पृथ्वीराज सुकुमारन के लुक में क्या खास बात है।

Prithviraj Sukumaran SSMB29 First Look

Image Source: SS Rajamouli/ X

पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक हुआ आउट

पृथ्वीराज सुकुमारन एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म ग्लोब ट्रॉटर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह एक्टर का फिल्म से सामने आया पहला लुक हैं। मेकर्स ने ग्लोब ट्रॉटर से पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक शेयर करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिल्म के इस पोस्ट में पृथ्वीराज सुकुमारन व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन के इस नए अवतार को देखने के बाद लोग बस देखते ही रह गए। इस पोस्टर के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन के रोल का भी खुलासा हो गया है। महेश बाबू की इस फिल्म में पृथ्वीराज एक दमदार एंटागोनिस्ट कुंभा (Kumbha) बनकर लोगों के होश उड़ाने वाले हैं। इस लुक को देखने के बाद एक्टर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। आपको बता दें कि महेश बाबू और एसएस राजामौली ने पृथ्वीराज सुकुमारन के इस लुक को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है।

End of Feed