विजय सेतुपति की 'महाराजा' से भी खतरनाक फिल्म 'विदुथलाई 2' के लिए हो जाएं तैयार, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

विजय सेतुपति की विदुथलाई पार्ट 2 एक तमिल पीरियड क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो 2024 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही फैंस इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे थे। अब ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

विजय सेतुपति (vijay sethupathi) की फिल्म 'महाराजा' के सभी दीवाने हैं। इस फिल्म ने धमाल कर दिया था। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था। महाराजा की कहानी के साथ-साथ एक्टर की एक्टिंग भी काफी ज्यादा शानदार थी। अब एक्ट्रर की फिल्म विदुथलाई 2 जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कब और कहां ये फिल्म स्ट्रीम होने वाली है।

Viduthalai 2

Viduthalai 2

'विदुथलाई पार्ट 2' का डायरेक्‍शन वेत्रिमारन ने किया है। बता दें ये फिल्म 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।'विदुथलाई पार्ट 2' एक पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर है। इस फिल्‍म को IMDb पर 8.0 रेटिंग मिली है। अब आप समझ ही सकते हैं कि ये फिल्म कितनी ज्यादा जबरदस्त होगी। 'विदुथलाई' का पहला पार्ट मार्च, 2023 में रिलीज हुआ था। इस पार्ट को लोगों ने पसंद किया था। वहीं 'विदुथलाई पार्ट 2' के साथ पहले पार्ट को भी ZEE5 पर 28 मार्च से हिंदी में स्‍ट्रीम किया जाएगा। अब इस खबर को सुनकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और 28 मार्च का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed