Game Changer: राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म गेम चेंजर का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर हर अपडेट का फैंस बेस्रबी से राह देखते हैं। वही गणेश चतुर्थी के शुभ दिन मेकर्स ने इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। इस फिल्म के पोस्टर में राम चरण बेहद अलग रूप में नजर आ रहे हैं। बता दें इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं। पोस्टर के साथ-साथ मेकर्स ने फैंस को बड़ी जानकारी भी दी है।
राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का दूसरा सिंगल सितंबर में रिलीज़ किया जाएगा। हाल ही में मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर ये बड़ा दिया है। इस पोस्टर पर रामचरण नीले कलर की शर्ट के साथ ग्रे कलर का पैंट पहने हुए हैं। एक्टर ने अपने सिर पर लाल कलर का गमछा लगाया हुआ है। जो एक्टर के लुक को एकदम अलग दिखा रहा है।
इस लुक पर राम चरण एकदम देसी लग रहे हैं, जिस कारण फैंस उनके लुक को और भी ज्यादा पसंद कर रहे है। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। इस फिल्म में रामचरण के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली है। रामचरण ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। इस पोस्ट में एक्टर के पीछे बहुत से लोग पारंपरिक पोशाक में नजर आ रहे हैं। साथ ही वे सब के पास बड़ा ढोलक है, जिसे वे बज रहे हैं। इस पोस्ट पर साफ-साफ लिखा है कि दूसरा गाना जल्द ही सितंबर पर रिलीज होगा अब फैंस बेस्रबी से इस फिल्म के गाने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि उस गाने में कियारा आडवाणी डांस करती हई नजर आएंगी। राम चरण की ये फिल्म तेलुगू तमिल और हिंदी भाषा में सिनेमाघर पर रिलीज होगी।
