Yash की Toxic पर K Annamalai ने CBFC को घेरा, सर्टिफिकेट दिए जाने के तरीके पर उठाए सवाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 28, 2026, 12:58 PM IST

K Annamalai on Toxic: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज के बाद एक नए विवाद में घिर गई है। अब बीजेपी नेता के अन्नामलाई ने फिल्म और सेंसर बोर्ड के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

K Annamalai on Toxic: साउथ के जाने-माने स्टार यश (Yash) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairytale for Grown-ups) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। लेकिन फिल्म टॉक्सिक से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म रिलीज से पहले ही अपने कंटेंट और सर्टिफिकेशन को लेकर चर्चा में थी और अब रिलीज के बाद एक और बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नेता के अन्नामलाई (K Annamalai) ने फिल्म में दिखाई गई हिंसा, महिलाओं के चित्रण और ऐसे कंटेंट को सर्टिफिकेट दिए जाने के तरीके पर सवाल उठाए हैं।

K Annamalai on Yash Toxic

अन्नामलाई ने यश की फिल्म को लेकर कही ये बात (Image Source: Toxic)

'टॉक्सिक' पर के अन्नामलाई ने दिया रिएक्शन

यश की फिल्म टॉक्सिक एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म में दिखाए गए बोल्ड सीन्स है। अब फिल्म के सीन्स को लेकर पूर्व भाजपा नेता के अन्नामलाई ने सवाल उठाए हैं। कोयंबटूर के एक कार्यक्रम में टॉक्सिक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'फिल्मों के सर्टिफिकेट के नियम और सख्त होने चाहिए। खासकर जब फिल्म में बहुत ज्यादा हिंसा, परेशान करने वाले सीन और औरतों के खिलाफ बातें हों।' उनके मुताबिक दर्शक एज-रेस्ट्रिक्टेड फिल्मों में 'बहुत ज्यादा हिंसा और महिलाओं को वस्तु समझने वाले दृश्य' देख रहे हैं। लेकिन अन्नामलाई ने साफ किया कि वो फिल्मों पर बैन नहीं मांग रहे। वो सिर्फ चाहते हैं कि सीबीएफसी अपना सर्टिफिकेशन का काम ठीक से करे, फिल्म के हीरो की लोकप्रियता या स्टारडम को देखे बिना। उन्होंने सिंगल स्क्रीन थिएटरों में एज की पाबंदी को लेकर भी चिंता जताई। कहा कि नियमों को सख्ती से लागू किया जाए और थिएटर वाले ‘ए’ सर्टिफाइड फिल्मों में बच्चों को अंदर न जाने दें। उनका मानना है कि बार-बार खून-खराबा और पुरानी सोच वाले रिश्ते दिखाने से छोटे बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है।

End of Feed