साउथ मूवीज

Shah Rukh Khan संग फिर काम करेंगे एटली, फिल्म मेकर ने 'जवान 2' को लेकर दिया बड़ा हिंट!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 24, 2024, 10:41 AM IST

फिल्म मेकर एटली ने जवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। निर्देशक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो शाहरुख खान के साथ फिर से काम करने वाले हैं। निर्देशक ने कहा कि उनके पास बेहतर स्टोरी है। ये प्रोजेक्ट जवान से भी ग्रैंड होने वाला है।

Image

Atlee and Shah Rukh Khan (credit pic: Instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा। किंग खान की पिछले साल पठान, जवान (Jawan) और डंकी रिलीज हुई थी। तीनों ही फिल्में ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जवान की सक्सेस ने साबित कर दिया शाहरुख बॉक्स ऑफिस के किंग है। इस फिल्म में साउथ डायरेक्टर एटली (Atlee) के काम को लोगों ने खूब पसंद किया। बॉलीवुड में एटली का डायरेक्शनल डेब्यू शानदार। जवान की सक्सेस के बाद से जवान 2 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। निर्देशक एटली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि वो जल्द शाहरुख के साथ फिर काम करेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स जल्द जवान 2 पर काम शुरू करेंगे। फिल्म मेकर एटली ने जवान 2 को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। निर्देशक ने कहा कि वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में शाहरुख के साथ फिर काम करेंगे। ये प्रोजेक्ट जवान से ग्रैंड होगा। मेरे पास उनके लिए एक स्टोरी है जो मैं उन्हें जल्द नरेट करूंगा। अगर उन्हें स्टोरी पसंद आएगी तो हम जरूर साथ में काम करेंगे। फैंस इस अपकमिंग अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं एटली

एटली ने कहा, ' वो शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। मुझे उनकी सभी फिल्में पसंद है। मैं डीडीएलजे, कुछ कुछ होता है, ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस सभी फिल्में कई बार देख सकता हूंं। मेरे लिए वो भारतीय सिनेमा का चेहरा है। उनके साथ काम करना मेरे लिए सपने जैसा है। किस्मत से मुझे उनके साथ अपनी पांचवीं फिल्म में काम करने का मौका मिल गया। भगवान बहुत दयालु हैं मैंने अपने काम के साथ न्याय किया है'। शाहरुख और एटली को बेस्ट एक्टर और डायरेक्टर का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article