Sreeleela Exclusive: आज यानी 18 नवंबर को चेन्नई में इंडियन पिकलबॉल लीग का ग्रैंड लॉन्च हुआ। ये लीग टाइम्स ग्रुप ने शुरू की है और यह भारत की एकमात्र नेशनल पिकलबॉल लीग है जिसे खेल मंत्रालय के तहत इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन ने मान्यता दी है। इस इवेंट में कई दिग्गज लोग पहुंचे। इस लिस्ट में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला का नाम भी शामिल है। इवेंट में श्रीलीला ने खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही पिकलबॉल खेलने की कोशिश करेंगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- sreeleela instagram
श्रीलीला ने पिकलबॉल को लेकर कही ये बात
मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला ने जूम टीवी से खास बातचीत में बताया कि पिकलबॉल बहुत तेजी से लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है। श्रीलीला ने कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि ये भारत की पहली ऑफिशियल और सही मायनों में पिकलबॉल लीग है। यह खेल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आज हमने पांच टीमों को देखा, मैं सभी टीमों को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं। मैंने अभी तक कोई टीम नहीं चुनी है। मैं यहां सिर्फ इस खेल को सपोर्ट करने आई हूं और जल्द ही खुद भी खेलने की कोशिश करूंगी। अभी तक टाइम नहीं मिला, लेकिन बहुत जल्द खेलूंगी। मुझे हैदराबाद में शूटिंग के दौरान इस खेल के बारे में पता चला। मेरे दोस्त और वहां के कई लोग पिकलबॉल खेलते दिखे, तब मैंने पूछा ये क्या खेल है? फिर पता चला कि यही वह खेल है जो सबसे तेजी से पॉपुलर हो रहा है। मैंने गूगल किया और बहुत इंट्रेस्टिंग लगा।' इंटरव्यू के दौरान श्रीलीला ने बताया कि बचपन में वे टेनिस खेलती थीं और बाद में बैडमिंटन और हॉकी भी खेल चुकी हैं।
श्रीलीला की फिल्में
एक्ट्रेस श्रीलीला ने तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में धमाल मचाया है। उन्होंने साल 2017 में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी। श्रीलीला ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 में धमाल मचा दिया था। श्रीलीला ने अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' में 'थप्पड़ मारूंगी' गाने में ठुमके लगाए थे। श्रीलीला जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी जिंदगी है' में दिखाई देने वाली हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेकरार हैं।
