साउथ मूवीज

Suriya47: 8 सालों के बाद पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे सूर्या, नाजरिया नाजिम संग बनेगी जोड़ी

Suriya Next With Nazriya Nazim: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या ने एक नई मूवी 'Suriya47' के लिए जीतू माधवन (Jithu Madhavan) संग हाथ मिलाया है। इस मूवी का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है लेकिन शूटिंग दिसंबर के पहले हफ्ते शुरू कर दी जाएगी।

Image

Pics Credit: Celebs/Social Media

Suriya Next With Nazriya Nazim: साउथ सुपरस्टार सूर्या के फैन्स उनकी अपकमिंग मूवी के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि सूर्या को नई फिल्म 'Suriya47' में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्या की इस फिल्म का निर्देशन 'आवेशम' के निर्देशक जीतू माधवन करने वाले हैं। जीतू माधवन ने सूर्या के साथ एक धांसू एक्शन मूवी बनाने का निर्णय लिया है। सूर्या (Suriya) और जीतू माधवन (Jithu Madhavan) के हाथ मिलाने के खबर इंटरनेट की दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स अब किस दिन से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

कॉप एक्शन मूवी होगी सूर्या की नेक्स्ट

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सूर्या की फिल्म का टाइटल फिलहाल 'Suriya47' रखा गया है। पोर्टल के मुताबिक टीम फिल्म की शूटिंग 8 दिसंबर से केरला में भी शुरू देगी। केरला का शेड्यूल पूरा करने के बाद मेकर्स फिल्म को अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किया जाएगा। यह एक दमदार कॉप एक्शन फिल्म होगी, जिसमें आठ सालों के बाद सूर्या को बड़े परदे पर पुलिस ऑफिस का रोल निभाते हुए देखा जाएगा। सूर्या को आखिरी बार फिल्म 'सिंघम 3' में पुलिस ऑफिसर के किरदार में देखा गया था, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्या के साथ इस मूवी में नाजरिया नाजिम को अहम रोल में देखा जाएगा। पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि यह जोड़ी सुधा कोंगरा की "पुरानानूरु" में साथ काम करेगी लेकिन इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया। इस मूवी के लिए फहाद फासिल और "लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा" के अभिनेता नासलेन से भी मुख्य भूमिकाओं के लिए बातचीत चल रही है। वैसे आप सूर्या को पुलिस ऑफिसर के रोल में देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article