Exclusive: वुमंस डे पर प्रिया प्रकाश वारियर ने दी अपनी राय, बोलीं- मैं किसी भी चीज में बंध कर नहीं रह सकती....

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 8, 2024, 06:34 PM IST

Exclusive: आज देशभर में वुमंस डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी राय दी। एक्ट्रेस का कहना है कि आज के समय में लोग फेमिनिज्म और इक्वालिटी जैसे मुद्दों पर खूब बोलते हैं। लेकिन सिर्फ बोलते हैं। कोई सुनना नहीं चाहता है।

Exclusive: आज देशभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day 2024) मनाया जा रहा है। इन दिनों टाइम्स नाऊ ने I can Buy Flower For Myself नाम की सीरीज शुरू की है। इस सीरीज में इंडस्ट्री के जानी मानी हस्तियों से महिला दिवस को लेकर उनकी राय पूछी जाती हैं। इस खास मौके पर विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) ने भी महिला दिवस पर अपने विचार शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए वुमंस डे का क्या मतलब और कितना महत्वपूर्ण है?

priya prakash varrier

priya prakash varrier (credit pic: Instagram)

एक्ट्रेस ने कहा, पहले तो मैं वुमंस डे या मदर्स डे को किसी एक दिन मनाने में यकीन नहीं रखती हूं। मुझे महसूस होता है कि हमें हर दिन को सेलिब्रेट करना चाहिए। मुझे महिला होना पसंद और इसके साथ आने वाली हर चीज पसंद है। मुझे महसूस होता है कि मैं इस चीज को हर रोज एन्जॉय करना चाहूंगी। मेरे लिए महिला दिवस दृढ़ता, ताकत और साहस है और ये हम सभी के अंदर हैं।

End of Feed