Ajith Kumar Dubai Update: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) इन दिनों दुबई में थे और अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले की वजह से वहां हवाई क्षेत्र बंद हो गया। कई फ्लाइट्स कैंसल हो गईं, जिससे अजित भी दुबई में ही अटक गए। फैंस बहुत चिंतित थे कि वो सुरक्षित हैं या नहीं। इसको लेकर एक्टर के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं। इन सब के बीच अजित कुमार के मैनेजर ने Zoom से खास बातचीत की है। इस इंटरव्यू के दौरान अजित के मैनेजर ने एक्टर को लेकर अपडेट दिया। तो चलिए जानते हैं अजित कुमार के मैनेजर क्या कहा है।
अजित कुमार के मैनेजर ने कही ये बात
एक्टर अजित कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अजित के मैनेजर का Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस दौरान अजित के मैनेजर ने एक्टर के दुबई में फंसे होने को लेकर अपडेट दिया है। दुबई में चल रहे तनाव के बीच, 1 मार्च को Zoom ने अजित के मैनेजर से बात की। मैनेजर ने बताया कि अजित की स्थिति कैसी है। उन्होंने कहा, 'अजित कुमार कल निकलने वाले थे, लेकिन एयरपोर्ट से वापस लौट आए। वो अब दुबई में सुरक्षित हैं।' ये खबर ऐसे समय में आई है जब कई भारतीय दुबई, अबू धाबी और यूएई के दूसरे इलाकों में फंसे हुए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस ने राहत की सांस ली है।
दुबई में रहते हैं अजित कुमार
2024 में एक इंटरव्यू में अजित ने दुबई जाने की वजह बताई। उन्होंने कहा, 'मैं इसी वजह से दुबई आया हूं। सब शोर-शराबे से दूर रहने के लिए। मैं मुख्य रूप से यहां मोटर स्पोर्ट्स के लिए हूं क्योंकि बड़े-बड़े रेस सर्किट यहीं होते हैं। ये मेरी मदद कर रहा है। मुझे सब कुछ खुद करना पड़ता है, और मुझे ये बहुत अच्छा लगता है।'
