Emraan Hashmi Injured:'गुडाचारी 2' के सेट पर इमरान हाशमी संग हुआ हादसा, गले पर लगा बड़ा कट

Emraan Hashmi Injured: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गुडाचारी 2 की शूटिंग कर रहे हैं। एक्टर सेट पर चोटिल हो गए। एक्टर को गले पर कट लग गया है। एक्टर की चोटिल होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Emraan Hashmi Injured: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुडाचारी 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़े एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म गुडाचारी 2 की शूटिंग के दौरान एक्टर के साथ हादसा हो गया। जिसकी खबर सामने आने के बाद से इमरान हाशमी के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इमरान हाशमी को फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई हैं। इस तस्वीर में इमरान हाशमी के गले पर चोट लगी हुई नजर आ रही हैं। ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण से पहले दबंग दरोगा बनकर छाई ये 7 हसीनाएं, हाथ में डंडा लेकर दुश्मनों के छुड़ा दिए थे छक्के

emraan

Emraan Hashmi (credit Pic:instagram)

कैसे लगी चोट इमरान हाशमी?

एक्टर इमरान हाशमी के साथ आज फिल्म 'गुडाचारी 2' के सेट पर हादसा हो गया। एक सीन को शूट करने के दौरान एक्टर के गले में चोट लगी। 'गुडाचारी 2' के शूटिंग सेट से लौटने के बाद इमरान हाशमी की ये तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में इमरान हाशमी के गले में चोट लगी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद इमरान हाशमी के फैंस काफी उदास हो गए हैं।

End of Feed