बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब एक्ट्रेसेस को भी महत्वपूर्ण रोल मिलने लगे हैं। मेकर्स भी वुमेन सेंट्रिक फिल्में बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर आज पूरे दिन रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन के लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। लेडी सिंघम के रोल में दीपिका पादुकोण नजर आईं। पुलिस वाली के रोल में फैंस एक्ट्रेस को खूब पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं दीपिका से पहले किन हसीनाओं ने स्क्रीन पर पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है।
दीपिका पादुकोण सिंघम अगेन में नजर आएंगी। एक्ट्रेस फिल्म में शक्ति शेट्टी का रोल प्ले कर रही हैं। ट्रेलर में दीपिका धांसू अंदाज में नजर आईं।
द्दश्यम में तबू ने आईजी मीरा देशमुख का पावरफुल रोल प्ले किया था। फिल्म में एक्ट्रेस के दमदार अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया है।
दिल्ली क्राइम वेब सीरीज में शेफाली शाह ने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने सीरीज में मजबूत और निडर पुलिस वाली के रोल को बखूबी निभाया है।
रवीना टंडन ने वेब सीरीज आरण्यक में पुलिस सुपरिटेंडेंट कस्तूरी दोगरा का किरदार निभाया था। सीरीज में उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
कॉमेडी ड्रामा फिल्म दसवी में यामी गौतम ने जेल सुपरिटेंडेंट का रोल प्ले किया था। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।
क्राइम थ्रिलर सीरीज गुमराह में मृणाल ठाकुर ने पुलिस वाली का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से सीरीज में जान फूंक दी थी।
इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने डॉन 2 में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल प्ले किया था।
सान्या मल्होत्रा ने कटहल में पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया था। एक्ट्रेस ने महिमा बसोर के किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा था। एक्ट्रेस की काम की जमकर तारीफ हुई थी।