साउथ मूवीज

देवरा को मिले बैड रिव्यू पर फूटा Jr. NTR का गुस्सा, जनता को ही बता डाला असली वजह

Jr. NTR angry on Public: इंटरव्यू के दौरान जब जूनियर एनटीआर से जब पूछा गया कि आपकी फिल्म देवरा फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। तब एनटीआर ने जवाब दिया कि- एक दर्शक के तौर पर हम आज कल बहुत ज्यादा नेगेटिव हो गए हैं.....

Image

Jr. NTR angry on Public

Jr. NTR angry on Public: जूनियर एनटीआर( Jr. NTR) और जान्हवी कपूर ( Jahnvi Kapoor) की फिल्म देवरा इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। 27 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन एनटीआर की ये फिल्म दर्शकों के दिल में नहीं उतर पाई और न ही ये उम्मीदों पर खरी उतर पाई। देवरा को फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। अपनी फिल्म को मिले ऐसे रिस्पॉन्स पर अब जूनियर एनटीआर ने जवाब दिया है।

इंडिया टुडे के इंटरव्यू के दौरान जब जूनियर एनटीआर से जब पूछा गया कि आपकी फिल्म देवरा फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। तब एनटीआर ने जवाब दिया कि- एक दर्शक के तौर पर हम आज कल बहुत ज्यादा नेगेटिव हो गए हैं। हम अब फिल्मों का उतना मजा नहीं लेते हैं, हम केवल फिल्मों में नाप-तोल करते हैं उसकी गलतियाँ निकालते हैं । मैं जब अपने बेटे की फिल्म देखता हूं तो पाता हूं, उसे इस बात की कोई चिंता नहीं है कि वो कौन सी फिल्म देख रहा है, किस एक्टर को देख रहा है, वो बस फिल्म का आनंद लेता है। मुझे आश्चर्य होता है कि हम ऐसा क्यों नहीं करते?'

बता दें कि देवरा ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 374 करोड़ हो गई है। देवरा को हिन्दी भाषा से ज्यादा तमिल भाषा से कमाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए महज 12 दिन हुए हैं। फिल्म को कोरताला शिवा ने डायरेक्ट किया है। जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं। यह एक एक्शन थ्रीलर मूवी का जिसका पार्ट 2 भी रिलीज किया जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article