साउथ मूवीज

इस हसीना ने रजनीकांत के साथ वेट्टैयान में किया काम तो धनुष को हुई जलन, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वेट्टैयान के कारण चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म की एक्ट्रेस दुशारा विजयन ने कुछ खुलासे किए हैं। दुशारा विजयन ने बताया कि उनसे धनुष ने पूछा कि वो थलाइवर के साथ वेट्टैयान फिल्म की शूटिंग कर रही हैं? इस बात को पूछने के बाद एक्टर जलन महसूस कर रहे थे।

Image

Dhanush

रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वेट्टैयान के कारण चर्चा में है। फैंस एक्टर की फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले है। इस फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन 33 साल बाद एक साथ नजर आएंगे जिस कारण फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में इस फिल्म की एक्ट्रेस दुशारा विजयन ने कुछ खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

दुशारा विजयन हाल ही में धनुष के साथ रयान में नजर आईं थी। दुशारा विजयन ने बताया कि उनसे धनुष ने पूछा कि वो थलाइवर के साथ वेट्टैयान फिल्म की शूटिंग कर रही हैं? इस बात को पूछने के बाद एक्टर जलन महसूस कर रहे थे। धनुष ने दुशारा से कहा पहली बार तुम्हारे कारण ईर्ष्या महसूस कर रहा हूँ। एक्ट्रेस ने बताया कि वेट्टैयान और रायन की शूटिंग लगभग एक समय में ही हो रही थी।

बता दें धनुष और रजनीकांत रिश्ते में ससुर और दामाद हैं। धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी, लेकिन शादी के 18 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था, लेकिन फिर भी एक्टर का अपने ससुर के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान 10 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को टीजे ज्ञानवेल निर्देशित कर रहे हैं।

ये सितारे आएंगे नजर

इस फिल्म की टक्कर सूर्या की फिल्म कंगुवा से होने वाली थी, लेकिन सूर्या ने अपने फिल्म की रिलीज डेट आगे कर ली थी। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा दुशारा, मंजू वारियर, फहाद फासिल, अमिताभ बच्चन और राणा दग्गुबाती भी नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article