Thandel: नागा चैतन्य इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। नागा चैतन्य ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला से सगाई की थी। अब एक्टर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्टर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। बता दें ये फोटोज फिल्म थंडेल के एक गाने की है। जिसे मेकर्स ने शेयर की है। इस फोटोज में नागा चैतन्य शिव रुप में नजर आ रहे हैं। वही साई पल्लवी मां पार्वती बनी हुई हैं।
मेकर्स ने जो झलकियां शेयर की है उसमें नागा चैतन्य शिव और साई पल्लवी मां पार्वती के रुप में दिखाई दे रहे हैं, जिससे पता चलता है कि ये गाना भगवान शिव को समर्पित है। फैंस इस तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा-"शिव-पार्वती के लिए एक उपहार। थंडेल (Thandel) का यह शानदार गाना लंबे समय तक याद किया जाएगा। नागा चैतन्य और साई पल्लवी की ये तस्वीर देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। इस डांस वीडियो के लिए नागा चैतन्य ने ब्राउन कलर का सिंपल कुर्ता के साथ काली धोती पहनी है। वही साई पल्लवी ने एक सुंदर सा साउथ इंडिया स्टाइल का लहंगा पहना हुआ है। जो ग्रीन गोल्डन और पर्पल कलर का है। एक्ट्रेस के इस लुक को लोग पसंद कर रहे हैं।
गाने के लिए खर्च हुए 4 करोड़ रुपये
इस फोटो का बैकग्राउंड भी शानदार लग रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह गाना शिवरात्रि सीक्वेंस पर होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि केवल इस गाने के लिए मेकर्स ने 4 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसलिए मेकर्स को उम्मीद है कि ये गाना सुपर हिट साबित होगा। इस फिल्म की कहानी श्रीकाकुलम के एक मछुआरा पर है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़ लिया जाता है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं।
