I'm Game: दुलकर सलमान का इंटेंस लुक आउट, गदगद हुए लोग

Dulquer Salmaan Film First look: स्टार एक्टर दुलकर सलमान की अपकमिंग फिल्म आई एम गेम का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब है। इस बीच फिल्म का पहला लुक आउट हो गया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है। पोस्टर में दुलकर सलमान का लुक देख लोग गदगद हो गए हैं।

Dulquer Salmaan Film First look: स्टार एक्टर दुलकर सलमान अपनी धांसू एक्टिंग से लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। दुलकर सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आई एम गेम की वजह से चर्चा में है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग काफी बेताब है। इस बीच फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। दुलकर सलमान का लुक देखकर फैंस सातवें आसमान पर चले गए है। आइए नजर डालते है इसपर...

iamgame

pic credit-Dulquer Salmaan instagram

दुलकर सलमान का धांसू लुक आउट

स्टार एक्टर दुलकर सलमान की मलयालम फिल्म आई एम गेम का फर्स्ट लुक आ गया है। 28 नवंबर को मेकर्स ने पोस्टर रिलीज किया, जिसमें दुलकर सूट-बूट में गन थामे मिशन पर निकलते दिख रहे हैं।दुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'होमकमिंग' फिल्म किंग ऑफ कोठा के बाद ये उनकी मलयालम में बड़ी वापसी है। इस फिल्म को नहास हिदायत डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के बारे में कहा, 'मैं खुद थिएटर में दुलकर को देखने का इंतजार कर रहा हूं। हम वही देना चाहते हैं जो ऑडियंस को चाहिए। भरपूर एक्शन और इंटेंस सीन हैं, शूटिंग जोरों पर है।' जानकारी के लिए बता दें कि दलकर सलमान खान खुद वेफेरर फिल्म्स के बैनर तले जोम वर्गीस के साथ फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। सभी लोग दुलकर सलमान की फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed