Dragon Teaser X Reaction: जूनियर एनटीआर के एक्शन सीन्स देख गदगद हुए फैंस, फिल्म को बताया 'सुपरहिट'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 21, 2026, 03:33 PM IST

JR NTR Dragon Movie Teaser X Reaction: एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म ड्रैगन (Dragon) के टीजर को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए हैं। तो वहीं जूनियर एनटीआर को बर्खडे विश करने के लिए फैंस...

JR NTR Dragon Movie Teaser X Reaction: साउथ के जाने-माने स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) आज यानी 20 मई को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर हर कोई जूनियर एनटीआर को बर्थडे विश करता नजर आ रहा है। फैंस से लेकर स्टार्स तक की पोस्ट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन सब के बीच जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन (Dragon) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) ने फिल्म का पहला ग्लिम्प्स जारी कर दिया है, जिसमें जूनियर एनटीआर का दमदार लुक देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ड्रैगन के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने क्या रिएक्शन दिया है।

'ड्रैगन फिल्म' के टीजर ने मचाया धमाल

एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म ड्रैगन का अभी हाल ही में सामने आया टीजर है। फिल्म ड्रैगन के टीजर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। इस टीजर को देखने के बाद यूजर्स ने एक्स पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। किसी ने टीजर को देखने के बाद फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया, तो कोई एक्शन सीन्स पर फिदा हो गया। फैंस के साथ-साथ जूनियर एनटीआर के ट्रोल्स भी टीजर की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed