Double Ismart: साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की फिल्म 'डबल इस्मार्ट' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को क्रेज को जारी रखने के लिए मेकर्स बीच-बीच में फिल्म की अपडेट देते रहते हैं। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ जानकारियां देने के साथ निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया था। हाल ही में भी मेकर्स ने नया अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि मेकर्स ने क्या अपडेट दिया है।
Double Ismart
कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर के साथ-साथ गाना भी रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने बहुत प्यार दिया। अब मेकर्स ने शूटिंग को लेकर बड़ी जानकारी दी है। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें जानकारी दी गई है कि फिल्म की पूरी शूटिंग समाप्त हो गई है। इसके साथ ही फिल्म का एक आकर्षक पोस्टर भी शेयर किया। इस पोस्टर के लुक को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपना प्यार दिखा रहे हैं।
हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर कर रहे सिनेमैटोग्राफी
यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले इस फिल्म की टक्कर अल्लू अर्जुन की पुष्पा2 से होने वाली थी, लेकिन पुष्पा2 की रिलीज डेट अब टल गई है। इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं। इससे उम्मीद की जा सकती है कि इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी कितनी दमदार होगी। इस हाई-बजट फिल्म की शूटिंग अभी मुंबई में हो रही थी। 'डबल इस्मार्ट' 2019 की ब्लॉकबस्टर 'इस्मार्ट शंकर' की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है।
