kalki 2898 Ad: कल्कि फैंस को बहुत पसंद आ रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में फैंस को विलेन बने कमल हासन भी भा रहे हैं। साथ ही आम के साथ-साथ खास भी हर रोज फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में कल्कि पार्ट 2 को लेकर अपडेट सामने आया है। इस फिल्म के डायरेक्टर नाम अश्विन ने खुलासा किया है कि पार्ट 2 में कमल हासन और बिग बी अमिताभ बच्चन के बीच जोरदार टक्कर होगी की नहीं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नाग अश्विन से पूछा गया कि क्या अमिताभ और कमल हासन के बीच आमना-सामना दिखाने के लिए उनके पास कोई प्लान है , तो उन्होंने जवाब दिया, "हां, दूसरे पार्ट में इस तरह की कई चीजें हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि हम अभी इस बारे में बात नहीं कर सकते।"निर्देशक ने कुछ स्पष्टता दी और फैंस को कुछ हद तक आश्वस्त किया, "लेकिन ऐसी चीजें निश्चित रूप से होंगी।"नाग अश्विन के बयान के अनुसार, भारतीय सिनेमा शायद दो सबसे दमदार सितारो को सबसे बड़े मंच पर आमने-सामने होते देखने के लिए तैयार नहीं है।
दूसरी दूनिया आएगी नजर
इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्म के दूसरे पार्ट में कोई नया किरदार पेश करेंगे, तो नाग ने जवाब दिया, "हां, नए किरदार होंगे और एक नई दुनिया भी होगी।"अब तक हमने काशी, कॉम्प्लेक्स और शम्बाला दिखाया है। अब कल्कि पार्ट 2 में चौथी दुनिया क्या है?
ये सितारे आए थे नजर
कल्कि साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा है जिसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को नाग अश्विन ने लिखा और निर्देशित किया है और इसे स्वप्ना दत्त, प्रियंका दत्त और अश्विनी सी. दत्त ने वैजयंती मूवीज के बैनर तले निर्मित किया है।
