साउथ मूवीज

Kubera: रश्मिका मंदाना के हाथ लगा जंगल का खजाना! 'कुबेर' से सामने आया नया लुक

Kubera: रश्मिका मंदाना निर्देशक सेखर कम्मूला की अपकमिंग फिल्म कुबेर (Kubera) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का उनका नया लुक सामने आया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस जंगल में दिखाई दे रही है।

Image

Rashmika Mandanna new Look

Kubera: रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा की फेवरेट एक्ट्रेस में से एक हैं। फैंस उन्हें देखना बहुत पसंद करते है। फिल्म पुष्पा के बाद उन्हें काफी फेम मिला। हाल ही में वो फिल्म एनिमल में नजर आईं थी। एक्ट्रेस जल्द ही निर्देशक सेखर कम्मूला की अपकमिंग फिल्म कुबेर (Kubera) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का उनका नया लुक सामने आया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

जंगल में अकेली

कुबेर से एक्ट्रेस के इस फर्स्ट लुक वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। बता दें इस वीडियो में एक्ट्रेस जंगल में अकेली नजर आ रही। साथ ही एक्ट्रेस के पास एक पैसों से भरा लगेज है। जिसमें भर-भरके पैसे हैं। इस वीडियो को हाल ही में आदित्य म्यूजिक ने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है।

गड्डे में मिला पैसों से भरा बैग

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस के हाथ के पैसों से भरा हुआ बैग रहता है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि रश्मिका मंदाना एक गड्डे में से पैसों से भरा बैग निकालती है। इसको देख ये कहा जा सकता है कि मूवी में एक्ट्रेस ने इस खजाने को छुपा रखा है और बाद में वह इसे निकाल रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है और अब बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम कुबेर है तो पैसों का पता फिल्म देखने के बाद ही चलेगा।

फिल्म कुबेर में रश्मिका मंदान के साथ-साथ धनुष और नागार्जुन भी नजर आने वाले हैं। इन कलाकारों की मौजूदगी से ये कहा जा सकता है कि कुबेर एक कमाल की मूवी साबित हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म 31 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article