साउथ की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक रश्मिका मंदाना ने कम उम्र में ही बड़ी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस अब अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। इन दिनों रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेरा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म की कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस इस साल बैक-टू-बैक फिल्म रिलीज कर रही हैं।
रश्मिका मंदाना
पुराने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान रश्मिका मंदाना ने अपने परिवार के शुरुआती विरोध के बारे में विस्तार से बातें की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पिता चाहते थे कि वह उनके बिजनेस में शामिल हों। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी भी एक्ट्रेस बनने के लक्ष्य के साथ नहीं पाला गया था। रश्मिका मंदाना बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी।
एक्ट्रेस के पास है इतनी डिग्री
एक्ट्रेस के पास जर्नलिज्म, साइकोलॉजी और अंग्रेजी लिटरेचर में ग्रेजुएट की डिग्री है, लेकिन एक्ट्रेस के पिता चाहते थे कि वह उनकी कंपनी में शामिल हों और उनकी सहायता करें। रश्मिका ने कहा कि एक कन्सर्वटिव साउथ परिवार से होने के कारण फिल्म इंटस्ट्री में प्रवेश की संभावना काफी मुश्किल थी। रश्मिका ने कहा, "मुझे लगता है कि साउथ परिवारों में कम से कम उस समय तो, फिल्म इंटस्ट्री में प्रवेश करना गलत माना जाता था। उन्हें समझ नहीं आया कि यह कैसे काम करता है।"
एक्ट्रेस की फिल्म मचा रही धमाल
रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेरा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है। इस फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस ने किया है। इस फिल्म में रश्मिका के अलावा धनुष, नागार्जुन, जिम सर्भ और दलीप ताहिल भी नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 20 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
