साउथ मूवीज

तलाक के बाद आरती रवि ने पति जयम रवि के बिना मनाया बेटा का जन्मदिन, तस्वीर शेयर कर हुई इमोशनल

जयम रवि इन दिनों अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए है। इसी बीच जयम रवि की पत्नी आरती रवि ने पहली बार अपने बेटा का जन्मदिन पति के बिना बनाया है। वही आरती ने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी ज्यादा इमोशनल है। आइए जानते है कि आरती रवि ने क्या लिखा है।

Image

Aarti Ravi

जयम रवि और आरती ने जून 2009 में शादी की थी और उनके दो बेटे हैं। आरती रवि और जयम रवि का तलाक सितंबर 2024 में हुआ था। जयम रवि ने 9 सितंबर को एक बयान जारी करके अपने अलगाव की घोषणा की थी। वही तलाक के बाद से ऐसी अफवाहें है कि जयम रवि का केनिशा फ्रांसिस संग अफेयर चल रहा है। इसी बीच आरती रवि ने पहली बार अपने बेटा का जन्मदिन अकेले मनाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अरती ने लिखा-"किसी तरह रातों-रात... तुम मुझसे लंबे हो गए और अब तुम मुझे याद दिलाना बंद नहीं करते कि तुम मुझसे लंबे है, लेकिन यह सिर्फ़ तुम्हारी लंबाई नहीं है जो बदली है - यह तुम्हारा दिल, तुम्हारी ताकत, तुम्हारा शांत लचीलापन है।

साल आसान नहीं रहा

यह साल आसान नहीं रहा है मुझे यह पता है, लेकिन आपने हर पल का सामना ज्यादा शालीनता से किया है, जितना कि ज्यादातर बड़े नहीं कर सकते। जन्मदिन मुबारक हो, आरव । तुम मेरे मेजर से कहीं ज्यादा बड़े हो गए हो चाहे तुम कितने भी बड़े हो जाओ, या तुम मुझे इसके बारे में कितना भी चिढ़ाओ तुम हमेशा मेरे छोटे लड़के रहोगे, और मैं हमेशा तुम्हारी सबसे बड़ी चीयरलीडर रहूंगी।"

तृषा कृष्णन ने भी दी बधाई

इतना इमोशनल पोस्ट देखने के बाद तृषा कृष्णन भी खुद को रोक नहीं पाई और कमेंट कर दी। उन्होंने लिखा, "मेरे सबसे खास बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं।" आरती रवि के बेटे ने पिता की फिल्म टिक टिक टिक (2018) में एक्टिंग की थी। बता दें रवि मोहन जल्द ही जिनी और कराथे बाबू फिल्मों में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म परशक्ति में शिवकार्तिकेयन-स्टारर सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में श्रीलीला और अथर्व मुरली भी नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article