साउथ मूवीज

Vishnu Manchu की 'Kannappa' के लिए अक्षय कुमार ने चार्ज की तगड़ी फीस, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Akshay Kumar Fees For Kannappa: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है। इस भूमिका के लिए अक्षय कुमार ने जो फीस चार्ज है वो जानकरआपके होश उड़ जाएंगे।

Image

Akshay Kumar Fees For Kannappa

Akshay Kumar Fees For Kannappa: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' 27 जून को रिलीज हुई थी। इस मूवी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिए हुए 4 दिन हो गए हैं। निर्माताओं ने जब लोगों की ओर ट्रेलर को मिले प्यार तो देखा उन्हें पूरी उम्मीद थी कि 'कन्नप्पा' बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मूवी कई बड़े-बड़े एक्टर्स नजर आ रहे हैं। फिल्म में भगवान शिव के किरदार के लिए मेकर्स ने अक्षय कुमार को फाइनल किया था। एक तरह जहां खुद विष्णु मांचू ने बताया कि प्रभास और मोहनलाल ने फिल्म में कैमियो करने के लिए एक रुपया भी चार्ज नहीं किया। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार ने फीस के तौर पर निर्माताओं से करोड़ों रुपये लिए हैं।

123Telugu के रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड के खिलाड़ी उर्फ अक्षय कुमार ने भगवान शिव का किरदार निभाने के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अक्षय कुमार की यह फीस केवल 5 दिनों के शूट के लिए थी। मेकर्स को लग रहा था कि फिल्म में अक्षय कुमार को लेने से उन्हें नार्थ एरिया में भी फायदा होगा। 'कन्नप्पा' के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज करने पर अक्षय कुमार की ओर से ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'कन्नप्पा' में कई साउथ से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े एक्टर नजर आ रहे हैं। 'कन्नप्पा' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 25.22 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस मूवी में प्रभास, मोहनलाल और काजल अग्रवाल का भी कैमियो है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article