धनुष इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कुबेर के कारण चर्चा में बने हुए है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार धनुष जल्द ही हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी के साथ एक नई फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। इस खबर को सुनकर धनुष के फैंस के बीच खुशी का माहौल है। रिपोर्ट के अनुसार धनुष और सिडनी स्वीनी पहली बार फिल्म स्ट्रीट फाइटर में एक साथ दिखाई देने वाले हैं।
स्ट्रीट फाइटर के मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि मेकर्स फैंस को जल्द ही बड़ा सरप्राइज देंगे। यह फिल्म एक्टर की अंग्रेजी भाषा के प्रोडक्शन में तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले धनुष केन स्कॉट द्वारा निर्देशित 2019 की एडवेंचर कॉमेडी द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर में नजर आए थे। जिसमें एरिन मोरियार्टी भी नजर आईं थी। धनुष रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस स्टारर द ग्रे मैन में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा एवेंजर्स: एंडगेम की जोड़ी एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में धनुष अविक सैन के रोल में नजर आए थे।
कब रिलीज होगी धनुष की कुबेर
धनुष जल्द ही शेखर कम्मुला की कुबेर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में धनुष के अलावा नागार्जुन अक्किनेनी भी लीड रोल निभाते नजर आएंगे। धनुष इस फिल्म में दो रोल निभाने वाले हैं। जिसमें एक रोल गरीब का होने वाला है। इस फिल्म में लीड रोल में रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। कुबेर 31 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
