Jr.NTR Return India : साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म देवरा( Devra) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही साउथ एक्टर अपने परिवार के साथ जापान में घूमने गए हुए थे वहीं जब बीती रात नए साल के मौके पर जापान में भूकंप आया तो सभी को जूनियर एनटीआर( Jr.NTR) की चिंता सताने लगी। अब खबर सामने आई है कि वह सही सलामत परिवार के साथ भारत वापस आ गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर फैंस के साथ यह जानकारी साझा की है।
आरआरआर( RRR) स्टार जूनियर एनटीआर हाल ही में जापान में छुट्टियां मना रहे थे लेकिन बीती रात नए साल पर आए भूकंप ने स्टार के परिवार और फैंस की चिंता बढ़ा दी। उनके वहाँ फंसे होने की खबर ने हर जगह हलचल पैदा कर दी लेकिन अब फैंस के लिए राहत की सांस है। खुद एक्टर ने बताया है कि वह सही सलामत भारत लौट आए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लेटेस्ट ट्वीट करते हुए लिखा कि-'आज जापान से घर वापस आया और भूकंप के झटकों से गहरा सदमा लगा। पिछला पूरा सप्ताह वहाँ बिताया और इससे प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। लोगों के लचीलेपन के लिए आभारी हूं और शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद करता हूं। मजबूत रहो, जापान'. एनटीआर की घर वापसी से फैंस ने राहत की सांस ली और उनकी सही सलामती के लिए भगवान का धन्यवाद किया।
बताते चले कि बीती रात नए साल के मौके पर जापान में तीव्र गति का भूकंप आया जिसने सर जन-जीवन तहस-नहस कर दिया। भूकंप ने करीब 400 लोगों की जान ले ली। इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों ने भारी तूफान और सुनामी की चेतावनी दी है।
