एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने सिद्धांत (Siddhant) संग नए साल का जश्न मनाया। एक्ट्रेस सिद्धांत संग यूरोप में वेकेशन मना रही हैं। दोनों के अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। रूमर्ड कपल ने अपने रिलेशनशिप को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन दोनों की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धांत संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में दोनों साथ में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। फैंस वायरल फोटो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
अदिति और सिद्धांत ने नए साल का जश्न साथ में सेलिब्रेट किया है। फोटो में रूमर्ड कपल कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहा है। फैंस फोटो पर रिएक्ट करते हुए अदिति को भाभी बुला रहे हैं।
अदिति ने सिद्धांत संग मनाया नए साल का जश्न
अदिति अक्सर सिद्धांत संग नजर आती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अदिति और सिद्धांत एक- दूसरे को साल 2021 से तमिल फिल्म Maha Samudram के समय से डेट कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही कपल एक- दूसरे के करीब आए थे। दोनों पब्लिक इवेंट्स में साथ नजर आते हैं। अदिति ने सिद्धांत संग अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। एक्टर ने सिद्धांत संग अपने बर्थडे पर क्यूट फोटो शेयर की थी। सिद्धांत ने भी अदिति के लिए लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखते हुए उन्हें हैप्पी बर्थडे पार्टनर कहा था।
