कन्नड़ सिनेमा के मशहूर एक्टर किच्चा सुदीप ने अपने बर्थडे के मौके पर 53वीं मूवी का ऐलान किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म विजयनगर के महान राजा श्रीकृष्ण देवराय की जिंदगी पर आधारित होगी। मेकर्स ने किच्चा सुदीप के बर्थडे पर फिल्म देवराय का फर्स्ट लुक वीडियो भी जारी कर दिया है, जिसे दर्शकों से कमाल का रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का फर्स्ट लुक देखने के बाद दर्शक इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हो चुके हैं। टीजर में किच्चा सुदीप आंखों से अंगार बरसाते दिखाई दे रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Mirzapur Advance Booking Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बम-बम करेगी मिर्जापुर... बेच चुकी है 30 हजार टिकिट
Devaraaya के फर्स्ट लुक को Kichcha Sudeepa के फैंस से मिला कमाल का रिस्पॉन्स
फिल्म देवराय के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया के जरिए देवराय का फर्स्ट लुक रिलीज किया है, जिसे हर कोई प्यार दे रहा है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "एक राज्य जिसने इतिहास बदल दिया... एक राजा जिसने दौर को आवाज दी... एक लीजेंड जो वक्त की बंदिशों के पार भी जिंदा रहा।"
फिल्म देवराय के फर्स्ट लुक वीडियो पर लगातार किच्चा सुदीप के फैंस कमेंट कर रहे हैं और प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, "क्या कमाल का फर्स्ट लुक है... ये फिल्म तो देखनी ही है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "भारत का गोल्डन पीरियड बड़े पर्दे पर पेश करेगी फिल्म देवराय। ये फिल्म हर भारतीय को देखनी चाहिए।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Samuk: अक्षय कुमार की एलियन ड्रामा के लिए मिली हीरोइन, जानिए नाम
बताते चलें कि कुछ दिनों पहले बॉक्स ऑफिस पर यश की टॉक्सिक आई थी, जिसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था। कई लोगों ने टॉक्सिक को बकवास फिल्म करार दिया, जिसके बाद किच्चा सुदीप सामने आए और उन्होंने यश की टॉक्सिक के सपोर्ट में पोस्ट किया और कहा कि वो अपनी कन्नड़ सिनेआर्टिस्ट के साथ खड़े हैं। किच्चा के सपोर्ट ने यश के फैंस का दिल जीत लिया और हर किसी ने उनकी तारीफ की।
